मिलता तो बोहुत कुछ जिंदेगी मे बस हम गिनती उसी की करते हैं जो हासिल ना हो सका। कितने नादान है हम, जब दुख होता है तो अटक जाते हैं, और जब सुख आता है तो भटक जाते हैं, अजीब फितरत होती है ऐसे इंसान की इसे अपना दुख भी दर्द देता है। और दूसरों का सुख भी दर्द देता है, हम पेड़ बनकर जमाने में छांव बांटते रहें, और मेरे अपने ही हर दिन मुझे थोड़ा-थोड़ा काटते रहे। इसलिए जिंदगी में कभी खुद को किसी का आदी नहीं होने देना क्योंकि वक्त बीत जाए तो लोग भुला देते हैं। बेवजह अपनों को भी रुला देते हैं। जो दिया रात भर रोशनी देता है सुबह होते ही लोग उसे बुझा देते हैं। जो हो गया उसे सोचा नहीं करते, जो मिल गया उसे खोया नहीं करते। जिंदगी में वही आगे बढ़ते हैं जो वक़्त और हालात पर रोया नहीं करते। दोस्तों हमारे हर सुख का कारण हमारी असफलता है, और हमारी हर असफलता का कारण हमारी सोच है। आपके अंदर दुनिया को जीतने की काबिलियत है अगर आप में खुद को पहचानने की हैसियत है। हाथी सबसे ज्यादा ताकतवर जानवरों में से एक है। लेकिन एक छोटी और कमजोर रस्सी से बंधा रहता है, वह चाहे तो उस रस्सी को कभी भी तोड़ सकता है, लेकिन वह उसे से नहीं तोड़ता, क्योंकि बचपन से ही बहुत कमज़ोर और पतली रस्सी से बांधा जाता है। और उस समय वह उस रस्सी को तोड़ नहीं पाता। उसके मन में यह बात बैठ जाती है की वय रस्सी को कभी तोड़ नेही पायगा। इसलिए जॉब वय हाती बड़ा और शक्तिशाली भी हो जाता है, उसके बावजूद भी अपनि गलत सोच ओर अपनी गलत धारणा की वजह से वे उस रस्सी को तोड़ने की कभी कोशिश भी नहीं करता। दोस्तो हमारे साथ भी अक्सर यही होता है । छोटे-छोटे दुख, छोटी-छोटी परेशानीया, हमें इतना विचलित कर देती हैं कि हम मन में यह धारणा बना लेते हैं कि जब तक यह दुख, यह परेशानीया, हमारे जीवन से नहीं जाएंजी हम आगे नहीं बढ़ सकते। हम सफल नहीं हो सकते, हम भूल जाते हैं कि परेशानीया सबकी जिंदगी में आती हैं, और ये परेशानियां आती ही रहेंगी,अगर हम उदास होकर हाथ पर हाथ रखकर बैठ गए तो अपना पूरा जीवन और अपना कीमती समय युही सोच सोच कर बर्बाद कर देंगे। और अंत में हमारे पास केवल अफसोस और असफलता ही बचेगी। इसलिए जिंदगी में कभी रिस्क लेने से डरो। या तो जीत मिलेगी, और अगर हार गए तो सीख मिलेगी, क्योंकि जिंदेगी मे कुछ फैसले बोहुत सक्त होते हैं। और यही सक् फैसले हमारी जिंदगी बदल देते हैं। कामयाबी पाने के लिए तीन चीजें बहुत जरूरी है, सही समय, सही तरीका, और सही सोच, जिंदगी में ऐसा होता है कभी-कभी हम सही होते हैं, लेकिन खुद को साबित करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं होते। ऐसे वक्त में सब्र से काम लीजिए क्योंकि आप की गवाही खुद वक्त देगा, और हमेशा उतना ही झुको जितना सही हो। क्योंकि बेवजह झुकना दूसरों के अहेम को बढ़ावा देता है। कौन कहता है कि इंसान रंग नहीं बदलता? किसी के मुंह पर एक बार सच बोल कर तो देखो, चाहे कितने भी मुश्किल हो हालात तू अपना ज़मीर ज़िंदा रख, बन जाए सुल्तान फिरभि दिल में फ़क़ीर ज़िंदा रख। हौसले के तरकश में हिम्मत का वो तीर जिंदा रख, हार जाए जिंदगी में चाहे सब कुछ लेकिन फिरसे जीतने की उम्मीद जिंदा रख। ओर अपनी काबिलियत को इतना बड़ा करो के तुम्हें हारने के लिए कोशिश नहीं, साजिश करनी पडे। दोस्तो पेड़ के नीचे राखी भगवान की टूटी मूर्ति को देख कर यह समझ में आया कि किसी भी हालात में खुद को टूटने मत देना। क्योंकि जॉब ये दुनिया टूटने पर भगवान को घर से निकाल सकती है तो हमारी क्या औकात है। भूखा पेट, खाली जेब और झूठा प्यार, यह गम नहीं यह तो है हथियार। जो करते हैं हमें आने वाले वक्त के लिए तैयार। समझ कर समाल जायगा जो होगा समझदार। में आपको यही बताना चाहता हूं कि छोटी-छोटी परेशानियों को हम जिंदगी में बहुत बड़ा समझ लेते हैं। उदास हो जाते हैं, और निराशा हमें घेर लेती है, और यह सब उस वक्त पर होता है जो हमें अपना कैरियर बनाने के लिए, अपना भविष्य बनाने के लिए, मेहनत करनी होती है। हमें फोकस करना होता है अपने लक्ष्य की तरफ लेकिन हमारा ध्यान इन्हीं सब चीजों में पड़ा रहता है। हमारा समय इन सब चीजों में बर्बाद हो जाता है। और कई बार लोग अपना पूरा जीवन बर्बाद कर लेते हैं। अगर आप भी किसी एसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो जितनी जल्दी हो सके उससे बाहर निकलिए। अपनी सोच का दायरा बढ़ाइए, जिंदगी बहुत खूबसूरत है और अगर अभी तक किसी परेशानी में हैं तो आने वाले समय के लिए सावधान रहिए। परेशानियों के जाल आपको फंसा ना पाए। दोस्तों भावनाओं से पहले अपने लक्ष्य को रखना सीखो, प्यार का पीछा करने वाले 1 दिन टूट जाते हैं, और लक्ष्य का पीछा करने वाले बहुत कुछ बन जाते हैं। और कभी दिल दुखी हो या मन में गलत ख्याल आए तो हमेशा खुद को यह बात याद दिलाते रहना कि मेरी हर राह को मै मेहनत से सजा दूंगा, मेरे हौसले में कितना दम है ये मै मंजिल को दिखा दूंगा। अपनी गलती का दोस किसी को मत दो, क्योंकि अपनी हर परेशानी की वजह तुम हो, और उसका इलाज भी तुम ही हो। किसी ने मुझसे पूछा किस ने बिगाड़ा है तुम्हें, मैंने उंगली उठाई और अपने ऊपर रख दि. अंत में बस इतना कहना चाहूंगा कि टूटे हुए ख्वाबों का एक हुजूम सा है, फिर भी जिंदगी में एक जुनून सा है। ना हारा हूं ना हारूँगा कभी, मैं जिंदगी में इस मसले में एक सुकून सा है।
Comments
Post a Comment