The Best Inspirational story in hindi | Motivational story by deepak daiya

एक बार एक बच्चे ने अपने पापा से पूछा, बाबा मेरी लाइफ की क्या वैल्यू है? तभी पापा ने कहा अगर तुम सच में अपनी जिंदगी की कीमत समझना चाहते हो तो मैं तुम्हें एक  पत्थर देता  हूं,  इस पत्थर को लेकर मार्केट में चले जाना और अगर कोई इसकी प्राइस पूछे तो कुछ मत कहना बस अपनी दो उंगली खड़ी कर देना।  वह लड़का मार्केट गया,  वह कुछ देर तो वहां ऐसे ही बैठा रहा लेकिन कुछ देर बाद एक बूढ़ी औरत उसके पास  आयी, और उस पत्थर का दाम पूछने लगी। वह लड़का एकदम चुप रहा, उसने कुछ नहीं कहा और अपनी दो उंगलियां खड़ी करदी।  तभी वह बूढ़ी औरत बोली 200 रुपए? ठीक है इस पत्थर को मैं तुमसे खरीद लूंगी।  वह बच्चा एकदम से शॉक्ड हो गया,  के  एक पत्थर की कीमत 200 रुपये? कियूकी की पत्थर गेनेरली कहीं पर भी मिल जाते हैं, लेकिन उसका प्राइस 200 रुपये? वह तुरंत अपने पापा के पास गया और बोला पापा मुझे मार्केट में बूढ़ी औरत मिली थी और इस पत्थर के ₹200 देने के लिए तैयार थे। पापा ने कहा इस बार तुम इस पत्थर को म्यूज़ियम लेकर जाना, और अगर कोई इसका दाम पूछे तो कुछ मत कहना, बस अपनी दो उंगली खड़ी कर देना।बो लड़का म्यूज़ियम मे गया   और वहां पर एक आदमी की नजर उसके हाथ मे रखे पत्थर पर पड़ी और तभी उसने उस पत्थर का प्राइस पूछा । वह बच्चा एकदम चुप रहा और उसने अपनी दो उंगलियां खड़ी कर दी।  तभी वह आदमी बोला 20000 रुपये? ठीक है मैं तुम्हें इस पत्थर के 20000 रुपये  देने को तैयार हूं, यह पत्थर तुम मुझे दे दो। वह लड़का फिर से चौक गया।  और जाकर अपने पापा से कहा पापा, म्यूज़ियम मे मुझे एक आदमी मिला था और इस पत्थर के 20000 रुपये देने को तैयार थे। तब  उसके पापा ने कहा अब मैं तुम्हें आखिरी जगह भेजने जा रहा हूं, और अब तुम्हें जाना है कीमती पत्थरों की दुकान पर।  और अगर वहां पर भी कोई प्राइस पूछे तो कुछ मत कहेना बस अपनी दो अंगुलिया खड़ी कर देना। बो  लड़का जल्दी  से कीमती पत्थरो की दुकान पर गया और उसने देखा एक बूढ़ा आदमी था जो काउंटर के नीचे खड़ा था।  जैसे उस  बूढ़े इंसान  की नजर उस पत्थर पर पड़ी तो बो एकदम शोकेड हो गया। बो काउंटर से बाहर निकला, और तुरंत उस बच्चे को हाथ से बो पत्थर छुड़ा लिया, और बोला ओ माई  गॉड इस पत्थर की तलाश में मैंने अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी, कहां से मिला है ये पत्थर? और कितना लोग पत्थर के लिए? वह बच्चा तब भी चुप रहा,ओर अपनी दो उंगलियां खड़ी कर दी।तब ओ बुड़ा आदमी बोला कितने 2लाख  रुपये? ठीक है मैं इसके लिए तुम्हें 2लाख देने को तैयार हूं, प्लीज तुम ये पत्थर मुझे दे दो।  उस लड़के को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था।  वह जल्दी से अपने पापा के पास पहुंचा,  और बोला पापा वह बूढ़ा आदमी इसके लिए 2लाख  देने को तैयार है तभी उसके पापा ने कहा क्या तुम अब  समझे अपनी लाइफ की वैल्यू।  लाइफ की वैल्यू इस बात पर डिपेंड करती है कि आप अपने आप को कहां रखते हैं। यह आप को डिसाइड करना है क्या आपको 200 रुपेया का पत्थर बनना है या फिर 2लाख का।  जिंदगी में कई सारे ऐसे लोग होते हैं जो  आपसे बहुत प्यार करते हैं उनके लिए आप सब कुछ है।  और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो आपको सिर्फ एक  वस्तु के रूप में उपयोग करेंगे, उनके लिए आप कुछ भी नहीं है। यह आपके ऊपर डिपेंड करता है कि आपकी लाइफ की वैल्यू केया होगी। 

Comments